फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेड़ से टकराई बाइक पिता की मौत, बेटा घायल

Sat, 30 Dec 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गायघाट रोड पर शुक्रवार की रात हुए हादसे में बाइक पेड से टकरा गई। बाइक सवार पिता की मौत हो गई, बेटा घायल हो गया। सूचना पाकर पर परिजन रोते-बिलखते पहले घटनास्थल फिर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोहड़ौर के शलभ शुकाली निवासी रामजी शर्मा (54) बेटे अभिषेक (20) के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने शहर आए थे। देर रात करीब दस बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। गायघाट रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में घायल पिता-पुत्र को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने रामजी शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मौत की सूचना मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें