फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर पर गूंजे भक्ति गीत, दिया यीशु का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर पर गूंजे भक्ति गीत, दिया यीशु का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शनिवार को रात मेें दहिलामऊ स्थित होली रोजरी कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पर्व ईस्टर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तिगीतों की प्रस्तुति की गई। रात में साढ़े दस बजे आग पर आशीष दी गई, प्रभु यीशु के संदेश को पढक़र सुनाया गया। फादर संतोष कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानवता के लिए एक महान घटना थी, परंतु मृत्यु उससे भी महान थी। क्योंकि उसी के जरिए मानव जाति पाप से मुक्त हुई थी। प्रेम का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं होगा। इस अवसर पर अनिल माइकल, लेश्मा, अशोक एक्का, नीरज एंडरसन, अजय बनर्जी, अजय एल्बियन, सुषमा, रिबैका डिसूजा आदि मौजूद रही।
फोटो 00
मधवापुर में आधी रात टूटी माइनर, सैकड़ों बीघे फसल जलमग्र
भोर में ग्रामीणों को हुई जानकारी, ठप कराई गई पानी की आपूर्ति, घंटों मशक्कत के बाद किसानों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। आधी रात मधवापुर गांव में माइनर टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघे की फसल जलमग्र हो गई। भोर में ग्रामीणों की इसकी जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। किसानों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह नहर बंद कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुल्तानपुर शारदा सहायक नहर से नसीरपुर रजबहा निकली है। यह मधवापुर गांव से होकर गई है। शनिवार को रात में मधवापुर गांव के पास बहाव अधिक होने से नहर टूट गई। इसकी किसी को भी भनक तक नहीं लगी। भोर से शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने फसलों को जलमग्र देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन में इसकी सूचना नहर विभाग को दी गई। इस दौरान किसानों की भीड़ खेतों में पहुंची। आपूर्ति ठप कराई। खेतों में पानी जाने से किसान रामलाल गुप्ता, अंबिका मिश्र, हीरालाल गुप्ता, बच्चा यादव, जयप्रकाश, बद्री प्रसाद गुप्ता सहित तीन दर्जन किसानों की फसल जलमग्र हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर नहर को बंद कराया। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
आग लगने से जली गेहूं की फसल
रानीगंज। अज्ञात कारणों से आग लगने से डिहवट गांव निवासी नन्हे मिश्रा, दीनानाथ और मसालू धोबी की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का ऐलान : रोड नहीं तो वोट नहीं
गड़वारा। गड़वारा क्षेत्र के पूरे भइया व रामनगर अठगवां गांव के लोगों ने सडक़ ठीक न होने पर मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। बदहाल सडक़ सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। गांव के श्रीराम सिंह, सत्यनारायण सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राम सिंह, राहुल तिवारी, शशिकांत मिश्र, कुंदन तिवारी, लकी तिवारी, शिव प्रसाद आदि ने कहा कि जब तक इस मुद्दे पर विचार नहीं होगा, वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें