फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं, तो वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन

बोझी गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
विश्वनाथगंज (ब्यूरो)। मानधाता विकास खंड के बोझी गांव के लोगों ने मतदान के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। गांव में वर्षों से बनी सड़क की मरम्मत न होने से परेशान लोगों ने कहा है कि अगर सड़क नहीं बनाई जाती है तो मतदान नहीं करेंगे। मंगलवार को पंचायत भवन पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
मानधाता विकास खंड का बोझी गांव मुख्य सड़क से दो किमी दूर है। गांव वालों की मानें तो वर्षों पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। इसके चलते सड़क से गिट्टियां गायब हो गई हैं। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। प्रधान अरुण सिंह ने कहा कि अगर सड़क नहीं तो हम लोग मतदान नहीं करेंगे। मंगलवार को पंचायत भवन पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनीष यादव, अनिल सिंह, राजीव यादव, शिव कुमार श्रीवास्तव, जयश्याम सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कृत किए गए मेधावी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भुपियामऊ स्थित एमबीएस स्कूल में मंगलवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरए यादव ने अनुष्का पाल, कान्हा सिंह, शिवम, दिलशाद, अदिति, आदित्य, सार्थक, वेदिका, अंशिका, लक्ष्मी, आर्या, आयुषी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शीला श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा, अनुपमा मिश्रा, निधि शर्मा, नमिता, रितु शुक्ला, दीपिका सिंह, पूजा सिंह, अंजनी सिंह, शिवकृष्ण मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें