फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही होगा देश का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा से ही होगा देश का विकास
विज्ञापन

बाघराय (ब्यूरो)। शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। शिक्षा के बगैर कोई भी समाज कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता। यह बातें चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कू्ल के वार्षिकोत्सव के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहीं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिकवान बनाएं। तभी बच्चे संस्कारवान बन सकेंगे। प्रवंधक अनिल ओझा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, अधयक्ष जूनियर बार एसोसिएशन लीलाधर दुबे, महामंत्री शेषबहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी, दशरथलाल, भरत तिवारी, हरिशंकर सिंह, मानसी, चेतना, दीप्ति, नरेंद्र, रंजन सिंह, लक्ष्मीनारायण तिवारी, लालजी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- 38
दायित्वों की पूर्ति के लिए विद्यालय के कार्य में भी करें सहयोग
आलापुर के महर्षि शंाडिल्य पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। दायित्वों की पूर्ति केवल विद्यालय में नाम लिखाने मात्र से नहीं पूरी होती। आपको विद्यालय के शैक्षिक एवं अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी भी करनी पड़ेगी। यह बातें क्षेत्र के आलापुर स्थित महर्षि शांडिल्य पब्लिक सकूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को समस्त कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे आपके बच्चे का संपूर्ण विकास होगा। विशिष्ट अतिथि कालाकांकर प्रमुख बीएन सिंह व शिक्षक महासभा के सचिव बीके शुक्ला ने भी बच्चों व अभिभावकों को संबोधित किया। इस दौरान सर्वोत्तम छात्र का पुरस्कार साक्षी सिंह, सर्वोत्तम शिक्षक पुरस्कार आरती मोदनवाल एवं सर्वोत्तम प्रशासनिक पुरस्कार प्रधानाचार्य साधना त्रिपाठी को दिया गया। इसके साथ ही सर्वोत्तम अभिभावक पुरस्कार संजय श्रीवास्तव को विशिष्ट अतिथि बीएन सिंह ने दिया। इसके साथ ही फैंसी ड्रेस कंपटीशन, सामान्य ज्ञान ,अभिनय कला आदि का पुरस्कार छात्रों को वितरित किया गया। छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों पर लोग तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, छलकत हमरो गगरिया, कर चले हम फिदा, छात्रों एवं छात्राओं द्वारा बनाए गए पिरामिड जैसे कार्यक्रमो ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पांडेय ने किया। प्रबंधक विनीत कृष्ण त्रिपाठी ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें