फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को तीन राजकीय डिग्री कालेज की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को तीन राजकीय डिग्री कालेज की सौगात
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर और संडवा चंद्रिका में बनेंगे दो राजकीय महिला महाविद्यालय
जमीन चिह्नित, जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेटियों को अब उच्च शिक्षा के लिए प्राइवेट संस्थानों की डगर नहीं थामनी पड़ेगी। न ही पढ़ाई में अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। सस्ते मेें बेटियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। नए साल में जिले के संडवाचंद्रिका व लक्ष्मणपुर ब्लाक में एक-एक राजकीय महिला डिग्री कालेज और लक्ष्मणपुर में ही एक राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। जमीन चिह्नित हो चुकी है, प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अभी जिले में चार राजकीय डिग्री कालेज हैं। मंगरौरा ब्लाक, लक्ष्मणपुर, सांगीपुर में राजकीय डिग्री कालेज का संचालन हो रहा है। पट्टी के ढिढुही में राजकीय महिला डिग्री कालेज है। जिले में बालिकाओं के लिए केवल एक ही राजकीय महिला डिग्री कालेज है। नए साल में जिले के लक्ष्मणपुर ब्लाक में एक राजकीय महिला डिग्री कालेज व एक राजकीय डिग्री कालेज की सौगात मिली है। संडवाचंद्रिका ब्लाक में भी एक राजकीय महिला डिग्री कालेज खुलने जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से लक्ष्मणपुर ब्लाक के नेवादा कटैया गांव व संडवाचंद्रिका के रामनगर भोजपुर गांव में अल्पसंख्यक बस्तियों के समीप जमीन चिह्नित की गई है। लक्ष्मणपुर ब्लाक के ही महुआगाबीन में ही राजकीय डिग्री कालेज के लिए जमीन मिली है। सूत्रों की मानें तो अल्पसंख्यक विभाग द्वारा डिग्री कालेज निर्माण से संबंधित सारे कागजी कोरम पूरा कर क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रयागराज मंडल को प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुहर लग गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि जिले में प्रस्तावित राजकीय डिग्री कालेज का प्रस्ताव भेजा गया था। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें