फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिका फोल्डर तिरंगा, मलिंगा टोपी की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब बिका फोल्डर तिरंगा, मलिंगा टोपी की रही धूम
विज्ञापन

स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बाजारों में तिरंगा झंडा, तिरंगा कलाई, तिरंगा टोपी, पेन, टी-शर्ट की खरीदारी होती रही। इस बार बच्चों को सबसे ज्यादा तिरंगा फोल्डर व मलिंगा टोपी पंसद आई। स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बच्चे दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय पर्व की तैयारी जोर-शोर से चलती रही। स्कूली बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। गणतंत्र दिवस के पर्व पर विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में बच्चे तल्लीन रहे। राष्ट्रीय पर्व को लेकर बाजारों में तिरंगा झंडा, तिरंगा कलाई, तिरंगा टी-शर्ट तिरंगा की तरह बनी मलिंगा टोपी भी आई हुई थी। शहर के बाबागंज, भगवाचुंगी, सदरबाजार, पल्टनबाजार, स्टेशनरोड, अंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें