फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ हुए चोर, लुट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस से बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। बदमाशों ने मानधाता और कंधई में लगभग 9 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस केवल छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चोरों के तलाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन


मानधाता संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जमुहा निवासी सुरेश बहादुर सिंह धनराज कुंवर बालिका इंटर कालेज कटरागुलाब सिंह में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर जेवरात से भरी एक पेटी, व तीन ब्रीफकेस उठा ले गए। आलमारी खंगाल लिए। चोरी की लोगों को भनक तक नहीं लगी। इस बात की जानकारी सोमवार की सुबह लोगों को हुई। कमरे का दरवाजा खुला देख लोग दंग हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लाखों के जेवरात चोरी देख परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। इस बीच गांव के बाहर सरायमेंदीराय व बकुलाही नदी के किनारे चोरी गई अटैची व पेटी मिली। जो खाली थी। चोर कपड़ों के साथ 10 पुरुष अंगूठी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, टप्स, सुई धागा, माथ बेदी, कमर पेटी, पायल, पावजेब, सोने की दो महिला अंगूठी समेत अन्य जेवरात लेकर भाग ले गए थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।

रखहा संवाददाता के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी शक्तेंद्र सिंह के घर में सेंध लगाकर रविवार की रात चोर घुसे। घर में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने शक्तेंद्र के घर से 35 हजार नकद, मंगलसूत्र, करधन व कीमती कपड़ा चुरा ले गए। इसके अलावा जितेंद्र सिंह के मकान से चोरों ने 10 हजार रुपये, चेन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लेकर चोर भाग गए। सोमवार की सुबह दोनों परिवार के लोगों को जानकारी हो सकी। देखा तो घर से कुछ दूर चोरी गई पेटी, ब्रीफकेस समेत अन्य सामान खाली मिला। घटना की सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस समय क्षेत्र में आए दिन लूट, चोरी व छिनैती की घटनाएं घटित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


मानधाता क्षेत्र के जेजेके इंटर कालेज की दीवार में सेंध लगाकर रविवार की रात चोर कालेज में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा 4 सीपीयू, मानीटर समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिए। इस बात की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह हो सकी। कालेज प्रशासन ने घटना की बाबत पुलिस को तहरीर दी। शिक्षक सुरेश बहादुर सिंह का बेटा अखिलेश सिंह सीआरपीएफ का जवान है। 14 फरवरी को परिवार के लोगों ने उसकी शादी की थी। मौजूदा समय में अखिलेश असम में तैनात है। उसकी पत्नी अपने मायके चली गई है। जिसे लेकर परिवार के लोग काफी परेशान थे। चोर घर के पुराने जेवरात के साथ बहू के गहने भी ले गए थे। सभी के जेवरात एक ही कमरे में रखा था। अंतू इलाके के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे के सहित पांच घरों में चोरी हो गई। घटना की जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई। प्रधान दिनेश दुबे के घर से मोबाइल और 3500 रुपये, विजय तिवारी के घर से गहना और नकदी, शहाबुद्दीन के घर से गहना, नूरजहां पत्नी साबित अली के घर से तीन हजार रुपये और नाटा वर्मा के घर से सोने के जेवरात चोरी गए हैं। पीड़ितों ने अंतू पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें