फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पकडे़ गए तो ले लिया अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की जांच के लिए चले अभियान में बगैर सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों ने पकड़े जाने पर कार्रवाई से बचने के लिए ऑनलाइन अवकाश ले लिया। सभी स्कूलों की जांच में अधिकांश शिक्षक स्कूल से गायब रहे, इसमें शिक्षामित्रों की संख्या अधिक है। फिलहाल देरशाम तक रिपोर्ट एकत्रित नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


स्कूल छोड़कर गायब रहने वाले शिक्षकों के औचक निरीक्षण का अभियान सोमवार को जिले भर में चलाया गया। स्कूलों में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ तो कार्रवाई से बचने के लिए ऑनलाइन अवकाश लेना प्रारंभ कर दिया। सोमवार को जिले के 139 शिक्षक अवकाश पर रहे। ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक अवकाश पर थे। दरअसल में यह शिक्षक तो प्राय: स्कूल से गायब रहते हैं, इनमें कुछ तो ऐसे शिक्षक नेता हैं, जो बीआरसी और बीएसए कार्यालय के इर्द-गिर्द मंडराते रहते हैं। इन शिक्षकों को विभागीय अधिकारियों से कोई डर नहीं होता है, मगर दूसरे विभाग के अधिकारियों से दाल नहीं गलने पर अवकाश लेने को विवश हो गए। दिनभर चले जांच अभियान में कितने लोग गायब मिले, इसकी रिपोर्ट देर शाम तक नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें