फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बेसिक शिक्षा के 30 हेडमास्टरों पर गरिी गाज

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के हेडमास्टरों की लापरवाही पर 30 शिक्षकों पर गाज गिरी है। सीएमओ के जांच में खुलासा हुआ कि 15 सितंबर को बूथ डे पर 16 स्कूलों में ताला ही नहीं खुला, जबकि 14 स्कूलों में एमडीएम नहीं बनने पर यह कार्रवाई हुई है। बीएसए ने दस ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में 15 सितंबर रविवार को जिले भर में बूथडे मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग और बेसिक शिक्षा के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी हेडमास्टरों को पहले से दी गई थी। मगर स्वास्थ्य विभाग के डब्लूएचओ के 78 स्कूलों के निरीक्षण में 16 स्कूलों में ताला लटकता मिला और 14 स्कूलों में खुलने के बाद भी एमडीएम नहीं बना।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि स्कूलों में एमडीएम नहीं बनने से बच्चों की उपस्थिति शून्य रही। सीएमओ की रिपोर्ट पर डीएम ने बीएसए को पत्र भेजकर लापरवाह हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल बंद कर गायब रहने और स्कूल खुलने के बाद भी एमडीएम नहीं बनाने वाले हेडमास्टरों की सूची जारी कर एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि दस विकास खंडों के बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें