फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए बनाए गए 2800 क्षमता वाले क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
गैर प्रांत से मजदूरों व कामगराें लाए जाने की कवायदों के बीच लालगंज में 28 सौ की क्षमता वाले क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए एसडीएम ने लालगंज नगर के आसपास दस शिक्षण संस्थाओं का अधिग्रहण किया है। संचालकों को इसकी नोटिस भी थमा दिया गया है। दूसरे प्रदेशों में आने वाले जिले के मजदूरों के पहुंचने पर उन्हें इन स्कूलों में क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशाें से अप्रवासी मजदूरों को घर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन की तैयारी को देखते हुए तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब समेत दूसरे राज्यों से मजदूरों व कामगरों को लाए जाने से पहले ही क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई।
इसके लिए एसडीएम बीके प्रसाद ने लालगंज व आसपास के दस स्कूल व कालेजों का अधिग्रहण किया है। संचालकों को अधिग्रहण का नोटिस भी थमा दिया गया है। इन शिक्षण संस्थाओं में कमरों की संख्या के आधार पर गैर प्रांत से आने वाले मजदूरों को क्वारंटाइन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके तहत लालगंज के हेमवती नंदन बहुगणा पीजी कालेज में 150, रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में 250, सरोजनी कान्वेंट स्कूल में 250, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 500, सरस्वती पॉलिटेक्निक कालेज में 300, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में 300, भागवतदत्त बालिका महाविद्यालय में 300, रामस्वरूप राम अधीन इंटर कालेज खानापट्टी में 150, शांती देवी जगदीश बहादुर महाविद्यालय अर्जुनपुर में 300 व राजकली रमाशंकर शुक्ल महाविद्यालय में 300 लोगाें को क्वारंटाइन कराने की व्यवस्था की गई है।
शिक्षण संस्थाओं का अधिग्रहण करने के साथ ही तहसील प्रशासन साफ सफाई व बिजली पानी व बिस्तर की व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटा गया है। एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ ने मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर तैयारियों को जायजा लिया।
दूसरे प्रांतों से मजदूरों के पहुंचते ही उनको इन स्थानों पर क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। आसपास के सरकारी अस्पतालों व स्वयं सेवी संस्थाआें के लोगों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों व कामगराें को क्वारंटाइन कराए जाने के लिए दस शिक्षण संस्थाओं का अधिग्रहण किया गया है। स्थानीय नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी जगहों पर क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। बीके प्रसाद, एसडीएम, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें