फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: युवक के सिर में मारी गोली, खेत से दो सौ मीटर दूर मिला शव, दो दिन पहले दिखे थे दो संदिग्ध

Tue, 11 Jun 2024 09:09 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ के पूरेभीखा गांव में एक 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरेभीखा गांव के सुनील यादव 27 वर्ष पुत्र रामलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी है। घर से दो सौ मीटर दूर उसी के खेत में उसका शव पड़ा था।
विज्ञापन


सुबह शौच को गए लोगों को जानकारी हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया। सुनील की जेब से पुराना असलहा और उसका मोबाइल मिला। मोबाइल फ्लाइट मोड पर था। ग्रामीणों की माने तो पिछले दो दिनों से दो संदिग्ध युवकों को सुनील के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी ने बताया हत्या या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें