फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 27 प्रतिशत बिजली पर कटियामारों का कब्जा

विज्ञापन
27 percent line loos in fake connection
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लाख प्रयास के बाद भी कटियामार बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे है। शहर में 27 प्रतिशत बिजली पर कटियामारों का कब्जा है। विभाग बिजली चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शहर में 11 मिलियन यूनिट बिजली में से तीन मिलियन यूनिट बिजली चोरी में जा रही है। इससे विभाग को हर साल लाखों की चपत लग रही है।
विज्ञापन

शहर में पांच उपकेंद्रों के जरिए विद्युत आपूर्ति होती है। बाबागंज, दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर व चिलबिला। शहर में कुल 25358 पंजीकृत उपभोक्ता हैं। इसमें 3500 कामर्शियल कनेक्शन है। शहर को 11 मिलियन यूनिट बिजली मिलती है। मगर इसके बाद भी शहर में विद्युत आपूर्ति खस्ताहाल है। दरअसल इसकी मुख्य वहज कटियामारी है। शहर में बिजली चोरों की लंबी फौज है। शहर के जेलरोड फीडर, कादीपुर फीडर, रूपापुर ऐसे शहरी इलाके में आते है जहां बिजली चोरी अधिक है। इसके अलावा चिलबिला बाजार में भी बिजली चोरी अधिक होती है। शहर में सड़कों के किनारे लगी दुकानें भी कटिमयारी के चलते रोशन हो रही है। अधिकाश दुकानें ऐसी है जहां हीटर का भी इस्तेमाल हो रहा है।
विभागीय आंकड़े पर जाए तो बिजली चोरी से शहर में 27 प्रतिशत बिजली की चपत लगा रही है। विभाग की माने तो 11 मिलियन यूनिट बिजली में से 3 मिलियन बिजली की चोरी हो रही है। विभाग को इससे लाखों की चपत लग रही है। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि लाइन लॉस को लेकर विभाग गंभीर है। इसके लिए अभियान चलाकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चलेगा रात में भी चेकिंग अभियान
विद्युत विभाग द्वारा देर रात में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके टीमें तैनात की जाएंगी। विभाग पंजीकृत उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर रहा है। घर भी चिह्नत होंगे। इसके बाद अभियान चलाकर कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें