फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित वृद्धा की मौत के बाद पल्टन बाजार में 250 मीटर एरिया सील 

Thu, 04 Jun 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
कोरोना से जिले में चौथी मौत होने पर शहर के पल्टन बाजार के 250 मीटर एरिया को सील कर दिया गया है। डीएम ने हॉटस्पॉट घोषित करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित इलाके में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बैंक और एटीएम भी बंद रहेंगे। इधर, जिला प्रशासन ने भारत मेडिकल स्टोर और सिफा मेडिकल स्टोर को भी बंद कराकर ताला लगवा दिया है।
विज्ञापन

 

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
शहर के पल्टन बाजार निवासी आसिमा बेगम पत्नी रफीक की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन गुरुवार को सख्त हो गया। सब्जीमंडी, सुमित्रापुरी, चांदतारा मस्जिद, सिनेमा रोड 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। गुरुवार को मरीज के घर से 250 सौ मीटर एरिया की बैरिकेडिंग कर दी गई। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय पांडेय की मौजूदगी में बैरिकेडिंग कराई गई।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पल्टन बाजार के चांदतारा मस्जिद का मार्ग सील होने से शहर के लोग अब सिनेमा रोड, और सब्जी मंडी नहीं जा सकेंगे। इन इलाकों की दुकानों और एटीएम बूथों को भी बंद कर दिया गया है। जिला अस्पताल के निकट खुले मृतक महिला के परिवार के लोगों के सिफा मेडिकल स्टोर और भारत मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
हालांकि भारत मेडिकल स्टोर ने चांदतारा मस्जिद के पास भी एक मेडिकल स्टोर खोल रखा था, जो हॉटस्पॉट में आने के कारण बंद करा दिया गया है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने धनेश तिवारी (एडीओ) और सुहेल खां, सहायक अधिकारी चकबंदी को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है। हॉटस्पॉट एरिया में होम डिलेवरी के माध्यम से सब्जी, दूध, फल की आपूर्ति होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें