फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बैंक व टाइनी शाखा में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसकी तलाश में मानधाता व जेठवारा पुलिस लंबे समय से लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर जेठवारा के मधुपुर निवासी बिलाल पुत्र गुलफाम उर्फ नन्हे की तलाश में मानधाता व जेठवारा पुलिस लगी थी। बिलाल मौजूदा समय में मानधाता के रामपुर बजहा में रहता है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
वह प्रयागराज के मऊआइमा बैंक में लूट, रानीगंज में टाइनी शाखा संचालक और रखहा टाइनी शाखा संचालक से लूट की की घटना में फरार चल रहा था। मानधाता थानाध्यक्ष संजय यादव ने रविवार भोर में बिलाल को देल्हूपुर-रानीगंज मार्ग से धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लुटेरे से पूछताछ के बाद उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें