ऊंचाहार एक्सप्रेस और यशवंतपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जनरल और वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर व एसी कोच में सफर तय करने वाले 245 यात्रियों पर भारी पड़ गया। उनसे चेकिंग स्टाफ ने 1.83 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
वैवाहिक कार्यक्रम निपटाने के बाद लोग महानगरों के लिए रवाना होने लगे हैं। कन्फर्म टिकट न मिलने पर वेटिंग टिकट पर ही यात्री स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे हैं। जनरल कोच में तो पैर रखने भर की जगह नहीं बची है।
बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ-मां बेल्हा देवी जंक्शन के बीच चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व नौचंदी एक्सप्रेस में सहायक वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ कृष्ण कांत यादव की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ चेकिंग की। इस दौरान 245 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माना वसूला गया।