जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के इटहरा में आयोजित कार्यक्रम से शुक्रवार को ई-रिक्शा से घर लौट रहे एक ही परिवार के 10 लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। गौरा रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
ई-रिक्शा पर सवार रानीगंज के कहला निवासी रमेश की 14 वर्षीय बेटी नयना, रमेश का 15 वर्षीय बेटा रोहित, हरिश्चंद्र की 16 वर्षीय बेटी सीता, सुनील की 13 वर्षीय बेटी सोनम, बबऊराम सरोज की पत्नी रामरति सहित 10 लोग घायल हो गए। सीएचसी गौरा से रामरति, शीतल, नयना को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। संवाद