फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मानिकपुर में पुलिस टीम पर हमला मामले में 23 नामजद गिरफ्तार, साहूमई गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 02 Feb 2026 06:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई के रहने वाले सूरज श्रीवास्तव की मौत को लेकर रविवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 23 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के साहूमई में 23 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई के रहने वाले सूरज श्रीवास्तव की मौत को लेकर रविवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 23 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 23 लकड़ी के डंडे, दो लोहे की सरिया व छीना गया एक सीयूजी मोबाइल नंबर बरामद किया। सोमवार की शाम सभी पकड़े गए आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया। मानिकपुर के साहूमई के रहने वाले सूरज श्रीवास्तव की जहरीला पदार्थ खाने के कारण शुक्रवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


उसकी मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधानपति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन व ग्रामीण रविवार की शाम शव लेकर हाईवे जाम करने पहुंचे। जहां शव की छीनाझपटी के दौरान ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों में टकराव हो गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट व पथराव होने लगा। हमले में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, दरोगा देवीदीन बुंदेला समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बवालियों ने जीप तोड़ते हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल भी छीन लिया। रात में ही थानाध्यक्ष ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रात में ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने लगी। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मृतक सूरज के घर के आसपास रहने वाले पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि मलिक बिटियन मेला ग्राउंड में मौजूद आरोपी थाना फूंकने व फिर से पुलिसकर्मियों पर हमला करने की योजना बनाते समय पकड़े गए। गिरफ्तार 23 आरोपियों में मृतक की मां सुनीता समेत परिजन व पड़ोसी शामिल है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

मानिकपुर पुलिस ने मृतक सूरज की मां सुनीता देवी, पिता पवन कुमार, भाई मोनू, बहन काजल, चाचा संतोष, महेश कुमार, लक्ष्मीकांत, रामप्यारे , विवेक उर्फ धीरेंद्र , मनोज, दिलीप कुमार, करमचन्द्र सरोज , जितेन्द्र शुक्ला उर्फ कप्तान, रंजना , सोमवती, अनीता , गुड्डी, पूनम के अलावा लालगंज के बंशी का पुरवा की रहने वाली पुष्पा देवी, शिवानी श्रीवास्तव, रायबरेली के कंदरावा निवासी पवन कुमार , जेठवारा के डेरवा लगुनिया का पुरवा चौरास निवासी सचिन, कुंडा के रहवई निवासी समीर यादव उर्फ अमन को गिरफ्तार किया।

रोता रहा मृतक सूरज का बीमार बाबा

पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक सूरज श्रीवास्तव का 80 वर्षीय बाबा देवीदयाल घर के बाहर बैठा रोता रहा। उसे खाना तो दूर दवा देने वाला भी कोई नहीं है। उसका कहना था कि बेटे, बहू समेत परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस उठा ले गई। अब उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। गांव के लोगों ने भी उससे दूरी बना ली है।

विज्ञापन

प्रधानपति को फंसाने के लिए रची गई साजिश

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि परिवार के लोग भलीभांति जानते थे कि सूरज की मौत कैसे हुई है। इसके बाद पंचायत चुनाव लड़ने के दावेदारों ने मृतक के परिजनों को उकसा कर हत्या का आरोप प्रधानपति पर लगवाया। इसके लिए अस्पताल से फर्जी काल की गई। उसकी जेब में पर्ची होने की बात बताई गई। कार्रवाई न होने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कराया गया। घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

गिरफ्तार महिलाओं के साथ पांच मासूम बच्चे भी गए जेल

मानिकपुर पुलिस ने 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के साथ पांच मासूम बच्चे भी कार्रवाई की जद में आए हैं। महिला आरोपियों के साथ मासूम बच्चों को भी जेल में दाखिल किया गया। रंजना,सुनीता,गुड्डी,पुष्पा,शिवानी, पूनम,काजल,सोनम,सोमवती 9 महिलाएं और 14 पुरुष, महिलाओं के साथ 5 अबोध बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें