फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्र---
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार
सबद-कीर्तन में उमड़े लोग, अग्नि को समर्पित किया लाई, गुड़, तिल और मूंगफली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात आठ बजे गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई मनोहर सिंह ने अपने जत्थे के साथ सबद-कीर्तन का गायन किया। इस मौके पर लाई, गुड़, तिल और मूंगफली अग्नि को अर्पित कर नमन किया।
रविवार की शाम लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजूरी रागी विपिनप्रीत सिंह ने सबद-कीर्तन किया। पंजाब से पधारे निशान सिंह के कीर्तन का आनंद देर शाम तक लोग उठाते रहे। गुरुद्वारा प्रांगण में अग्नि जलाकर बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं ने परिक्रमा की और लाई-लावा, गुड़, तिल, मूंगफली आदि अग्नि को भेंट की। महिलाओं-पुरुषों ने देश और कौम की खुशहाली के लिए अरदास की। देर शाम हुए प्रसाद वितरण में लोगों ने स्वाद चखा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मंजीत सिंह गोविंद, सतबीर सिंह, जगजीत सिंह, दीपक सुरजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, जगमीत सिंह, सोनू, विशू, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ता के निधन पर प्रमोद ने जताया शोक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता हरिनारायण मिश्र का सोमवार को निधन हो गया। इससे कचहरी में सोमवार को न्यायिक कार्य ठप रहा। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, जनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। जगदीश नारायण इंटर कालेज ढिंगवस के प्रिंसिपल राकेश प्रसाद त्रिपाठी ने भी शोक व्यक्त किया है।

चित्र------
दिल्ली में सम्मानित हुए रोशनलाल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लिंगभेद उन्मूलन की दिशा में वेलकम बिटिया अभियान चलाकर माताओं का हौसला बढ़ाने वाले समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर पुनीत मिश्र और चेयरमैन अश्विनी गुप्ता ने राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है। दिल्ली में हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में समाजसेवी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से बेटा-बेटी में अंतर को मिटाने में काफी मदद मिलेगी। उनकी इस सफलता पर कवि और साहित्यकार डॉ. दयाराम मंौर्य ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लाक इकाइयों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष शाह आलम और महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने बताया कि बिहार ब्लाक में 24 जनवरी को मिडिल स्कूल सुंदरगंज, कुंडा में 28 जनवरी को बीआरसी कुंडा, 29 जनवरी को बाबागंज के बीआरसी बहोरिकपुर और 30 जनवरी को मिडिल स्कूल सरायआनादेव प्रथम में चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें