फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस के इंजन पर बैठकर एजीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
train engine
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एजीएम के आने की खबर पर रेल कर्मचारियों में खलबली मच गई। हालांकि वह ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। इंजन पर बैठकर ही निरीक्षण किया। एजीएम ने शनिवार को बनारस से लखनऊ जा रही जनता एक्सप्रेस के इंजन पर बैठकर रेलवे ट्रैक के साथ ही इलेक्ट्रिक लाइन और कलर सिंग्नल का निरीक्षण किया। उनके आने की खबर पहले ही प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र को हो गई थी। उन्होंने साफ सफाई के साथ ही अन्य तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


आठ घंटे ब्लाक रहेगा लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग रविवार को आठ घंटे ब्लाक रहेगा। इस दौरान फुट ओवरब्रिज पर गार्डर रखा जाएगा। इसके लिए इलाहाबाद से क्रेन मंगवाई गई है। रविवार को सुबह आठ से चार बजे तक ब्लाक लिया गया है। रक्षाबंधन के दिन ब्लाक लेने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सीट बेचने वाला संविदा रेलकर्मी को जीआरपी ने दबोचा
प्रतापगढ़ से चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस की सीट बेचकर रेल कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। जनरल कोच की सीट बेचने वाले रेल कर्मचारी की कई दिनों से जीआरपी और आरपीएफ तलाश कर रही थी। शनिवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के करनपुर निवासी मोहम्मद अकरम रेल विभाग में संविदा पर तैनात है। उसकी ड्यूटी पद्मावत एक्सप्रेस की धुलाई और सफाई करने के लिए लगती है। वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर लाने के पहले मोहम्मद अकरम दो सीट पर कब्जा जमा लेता है। जिन यात्रियों से पैसा पाता था उनको सीट बेच देता था। जीआरपी ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें