फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कारिक शिक्षा ही बच्चों के विकास आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कारिक शिक्षा ही बच्चों के विकास आधार
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया संस्कार ग्लोबल का वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। टेऊंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व डीजीपी विभूति नारायण सिंह ने कहा है कि सांस्कारिक शिक्षा ही बच्चों के विकास का आधार होती है। उन्होंने ऐसी ही एक संस्था आजमगढ़ जिले में खोलने की मांग की है।
शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों को रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। आराध्या, आमिना, देवाशीष, देवांश, अविरल, भावनी, मानषी, इशिता, शांभवी, स्नेहा, प्रखर, संस्कार, सुमित, अस्मित, मान्या चतुर्वेदी की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा मेरी जान जाए वतन के लिए, जल है तो कल है, होली गीत, वसंत गीत, नारी शक्ति, आदिवासी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य प्रस्तुत किय गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यारण, विज्ञान, कला वर्ग की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

एसएस तिवारी, प्रबंधक अंजना सिंह, निदेशक संजय सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य स्मृति सिंह ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सेना के पूर्व जेसीओ विक्रम सिंह एवं संचालन शगुन मौर्या, आर्या पांडेय, श्रेयश पाल, नीलेश ने किया।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव
बीरापुर (ब्यूरो)। शिवगढ़ ब्लॉक के अवधान पुर में ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गीत नृत्य, नाटक, एकांकी कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गौरा अमरपाल यादव रहे। बच्चों ने श्रीनगर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। मुख्य अतिथि शिवाकांत ओझा ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य को उच्च स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन मंगल यादव और अध्यक्षता राकेश यादव ने की। इस मौके पर रामनरेश यादव, बृजेश यादव, कामता प्रसाद मिश्र, राकेश यादव, किशोरी यादव, विनोद मिश्रा, उदय शंकर यादव, सुनील यादव, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें