फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में एक नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीएमएस के समझाने पर शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी पिंकी तिवारी पत्नी पिंटू तिवारी ने शनिवार को बस स्टैंड स्थित राजगंगा नर्सिंगहोम में एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तत्काल उसे जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एसएनसीयू पहुंचे। यहां चिकित्सक भर्ती करके इलाज करना शुरू कर दिए। रविवार को नवजात की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। खबर मिलते ही महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस संतोष त्रिपाठी पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि नवजात की हालत बेहद खराब थी। इस लिए उसे एसएनसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें