फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्धाओं से तरासेंगे छात्र-छात्राओें की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। क्लास लेने के बाद आफिस में बैठकर गुरुजी मौज नहीं कर सकेंगे। अब उन्हें और जिम्मेदारी दी जाएगी। किताबी ज्ञान देने के साथ ही हाईस्कूल व इंटर कालेज के छात्र-छात्राआें की प्रतिभाओं को तरासने के लिए कालेजों में वाद-विवाद, निबंध, पर्यावरण संरक्षण आदि को लेकर पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभाग की तरफ से जिले के सभी कालेजों प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह शिक्षकाें को सिलेबस तैयार कराने साथ ही प्रतियोगिताओं की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपे। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा।
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र में इस बार काफी बदलाव दिखेगा। जनपद के सभी हाईस्कूल व इंटर कालेजों में पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी, बायोमेट्रिक मशीन आदि सुविधआएं प्रमुख हैं। पठन-पाठन की अच्छी व्यवस्था के साथ ही बच्चों की प्रतिभाओं को तरासने तथा उनकी बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए प्रतियोगिताएं कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। ऐसे में अब कालेज में क्लास टीचरों को सबजेक्ट के साथ ही प्रतियोगिताएं भी करानी होगी। प्रतियेागिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देेकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। निबंध, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं से बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास होगा। इसके लिए हाईस्कूल व इंटर के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें