फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह-पंद्रह साल से एक ही ब्लाक में जमे 20 कर्मचारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह-पंद्रह साल से एक ही ब्लाक में जमे 20 कर्मचारियों का तबादला
विज्ञापन

पहले तैयार हुई सूची, फिर दूसरे ब्लाक भेजे गए कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पंद्रह-पंद्रह साल से एक ही ब्लाक में जमे 20 ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला दूसरे ब्लाकों में किया गया है। हालांकि नेताओं के दबाव में कुछ चर्चित कर्मचारियों का तबादला रोक दिया गया है।
योगी सरकार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के 20 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। डीडीओ ने जिले भर के कर्मचारियों की पहले सूची बनवाई और बाद में ऊपर से बीस ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया। बीडीओ को आदेश भेजकर एक सप्ताह के अंदर ज्वाइन करने को कहा गया है। इधर, डीपीआरओ अभी तक स्थानांतरण की परिधि में आने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों की सूची ही नहीं तैयार कर पाए हैं। दरअसल, कर्मचारियों के तबादले को लेकर नेताओं का इतना दबाव है कि अधिकारी खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों का तबादला रोकने के अधिक फोन आ रहे हैं। ऐसेे में अधिकारी सकते में हैं कि वह क्या करें। लंबे समय से ब्लाकों में जमे कर्मचारी दस-दस ग्राम पंचायतों का ठेका लेकर मलाई काट रहे हैं। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही और ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दिलीपपुर स्थित बाबा देवरहा बाबा की 30वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी बाबा बालक भगवान ने दी।
ज्वाइन करते ही रिलीव हो गए डीसी मनरेगा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीसी मनरेगा के पद पर जिले में तैनाती पाने वाले भरत मिश्रा का तबादला श्रावस्ती जिले के लिए हो गया है। वह गुरुवार को रिलीव भी हो गए। फरवरी में जिले में तैनाती होते ही मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध हो गए। सप्ताह भर पहले जिले में ज्वाइन किया था, मगर गुरुवार को तबादला श्रावस्ती जिले के लिए होते ही वह रिलीव होकर चले गए।
29 और 30 को अंग्रेजी माध्यम शिक्षकों का साक्षात्कार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती के लिए 17 जून को हुई लिखित परीक्षा में शामिल अध्यापक और अध्यापिकाओं का साक्षात्कार 29 और 30 जून को बीएसए कार्यालय में होगा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो जुलाई तक परिणाम की घोषणा करके स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
आज मनाई जाएगी देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दिलीपपुर स्थित बाबा देवरहा बाबा की 30वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी बाबा बालक भगवान ने दी।
न्यासी मंडल ने मांगा आय-व्यय का ब्यौरा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कचहरी में गुरुवार को अधिवक्ताओं की हुई बैठक में न्यासी मंडल ने जूनियर बार एसोसिएशन की नई और पुरानी टीम से आय-व्यय का ब्यौरा मांगा है। बैठक में प्रमुख रूप से गणेश नारायण मिश्र, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवानंद त्रिपाठी, सुरेश नारायण तिवारी, कौशलेंद्र सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को सांसद होंगे सम्मानित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महापद्म कम्यूनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ने 30 जून को अफीम कोठी सभागार में सांसद संगमलाल गुप्ता को सम्मानित करने का फैसला लिया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें