फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 20 कंपनियां करेंगी 3000 से अधिक पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 24 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर 29 ए थार्नहिल रोड पर 10 बजे से होगा।
विज्ञापन

इस मेले में निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियां 3000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10000 रुपये से 30000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलीटेक्निक, बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अंक पत्र और जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ लानी होगी। मेले में प्रतिभाग के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें