फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में वितरण किया गया सेनेटरी नैपकिन, दिया गया स्वच्छता का संदेश

Tue, 19 Feb 2019 08:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मानधाता में मंगलवार को महिला चौपाल का आयोजन कर जागरूकता रैली निकाली गयी ।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला मौर्य ने महिला चौपाल में अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत ही अच्छा कार्य है ।

किशोरियों को आयरन की गोलियां, महिलाओं व किशोरियों को सिनेटरी नैपकींस वितरित की गयी । चौपाल के बाद जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं ने बेटे - बेटी का भेद नहीं, नशा उन्मूलन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, टीकाकरण, जनसंख्या नियंत्रण जैसे विषय पर जागरूकता का संदेश दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी । सहायिका धनराजी देवी, अमिषा मौर्य , शशि कला मौर्य , नीतू, अंकिता मौर्य, काजल सरोज, रोशनी, कंचन मौर्य ,शालिनी, संजना ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला । इस दौरान शारदा देवी, गीता गुप्ता, विनीता, स्नेहा, अंजू , बबिता, शालू , तुबा बानो, आफरीन आदि मौजूद रहीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें