फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है साथी, साथियों की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

छोटा शकील के गुर्गे को तमंचे के साथ भेजा जेल
पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है साथी, साथियों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील के गुर्गे को दबोचने के बाद पुलिस को कई शातिर बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। उसका दोस्त पुलिस मुठभेड़ में प्रयागराज में मारा जा चुका है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद की देखरेख में संग्रामगढ़ पुलिस ने महुली तिराहे पास से शुक्रवार की रात छोटा शकील गिरोह के सदस्य मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महमदपुर सुहाग को दबोच लिया था। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ था। पूछताछ में रफीक ने बताया कि तमंचा वह अपनी सुरक्षा के लिए रखता है। उसका साथी जावेद मोबाइल पुत्र इकबाल अहमद निवासी शेखपुर थाना कुंडा को काफी दिन पहले पुलिस ने इंकाउंटर में मार दिया था। उसने बताया कि वह अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील गैंग के लिए अपने साथी जावेद के साथ काम करता है। वर्ष 2003 में मुंबई पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद होने के बाद वह अब अपने घर पर ही रहता है। संग्रामगढ़ पुलिस ने रफीक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
प्रतापगढ़। युवती से छेड़छाड़ व अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली की रहने वाली युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके साथ छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने वाले कुश सिंह उर्फ बाबू सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी मीराभवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
घर में अकेली बालिका फुसलाकर ले गया था पड़ोसी
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। घर में अकेली मासूम बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की शिकायत मिलने पर पट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम पांच साल की मासूम बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसकी मां जरूरी काम से बाजार गई थी। पड़ोसी युवक उसे बहलाफुसलाकर अपने पास बुलाया। आरोप है
कि बदनियती से मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि वह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। शाम को घर पहुंचने पर मां से पूरी बात बताई। पीड़िता की मां ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर दबिश दी। वह घर छोड़कर फरार है।
रंगदारी के लिए प्रधान के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग
जान बचाने के लिए घर के भीतर भागे, भाग निकले बाइक सवार बदमाश
सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत, पुलिस कर रही छानबीन
प्रधान से तीन बार मांगी जा चुकी है रंगदारी, मिली है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मकूनपुर। रंगदारी के लिए बाइक सवार बदमाश प्रधान के घर पास फायरिंग करते हुए भाग निकले। जिससे सहमा प्रधान घर में छिप गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश प्रधान के घर लगे कैमरे में कैद हो गए। प्रधान को पहले भी रंगदारी मांगने के लिए धमकाया जा चुका है। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर के प्रधान राम कुमार शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार घर की ओर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक फायरिंग करने लगा। जिसके बाद प्रधान घर के भीतर छिपकर अपनी जान बचाया। फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस प्रधान के घर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। जिसमे बाइक सवार दो बदमाश प्रधान के घर पास आकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। एसओ ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ सका। घटना के समय प्रधान का सुरक्षा में लगा पुलिसकर्मी खाना खा रहा था। बतादें कि प्रधान के पास 6 मई 2018 सद्दाम नाम से फोन करके 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। 7 मई की रात प्रधान के मकान के बंद दरवाजे में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग किया था। 18 अक्तूबर 2018 को बदमाशों ने प्रधान को धमकाया था। यहां तक कि पुलिसकर्मी से भी फोन करने वाले बदमाश की तकरार हुई थी। इसकी भी रिपोर्ट पुलिसने दर्ज की है। तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा और आईजी जोन रमित शर्मा के निर्देश पर प्रधान की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगा दिया गया।
इनसेट-----
रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की हो चुकी है हत्या
कोहड़ौर के लाखीपुर के प्रधान रामकुमार व व्यापारी भाइयों को रंगदारी के लिए एक ही दिन धमकी दी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की 25 जुलाई को गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद प्रधान सहमा रहता था। शुक्रवार की रात फायरिंग से पूरा परिवार सदमे में है।
इनसेट----
उठा सवाल, हब्बू सद्दाम जेल में अब किसने की फायरिंग
लाखीपुर प्रधान को अभी तक रंगदारी मांगने के लिए धमकाने में बासूपुर के सद्दाम और मदुरा रानीगंज के रहने वाले अंकुर उर्फ हब्बू सरोज का नाम आता रहता था। मौजूदा समय में दोनों जेल में निरुद्ध हैं। उसके अधिकांश साथी भी जेल की सलाखों में कैद हैं। इलाके के लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि अब तो हब्बू और सद्दाम जेल में हैं। ऐसे में प्रधान के घर पर फायरिंग करने वाला कौन है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग संदेह जता रहे हैं।
रोक के बावजूद जारी है हर्ष फायरिंग
रखहा। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद समारोहों में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। इस समय जहां मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं लोग खुशी में फायरिंग भी कर रहे हैं। रानीगंज के बाद कंधई थाना क्षेत्र के चौपई में पार्टी के दौरान गोली लगने से बालिका घायल हो गई थी। हालांकि इस बात की चर्चा जोर शोर से है कि पुलिस ने प्रभाव में आकर खेल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में शादी में हर्ष फायरिंग होती रही और लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत करता है तो वह कार्रवाई करेगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी जीडी मिश्रा ने कहा कि हर्ष फायरिंग रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जेठवारा में फल फूल रहा शराब का अवैध कारोबार
शमशेरगंज। जेठवारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुलिस की मिलीभगत से चल रहे खेल से पुलिस व आबकारी विभाग वाकिफ है। जहरीली शराब से हुई मौत के बाद भी जेठवारा इलाके में अवैध शराब के कारोबार को नहीं रोक सकी। जेठवारा थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब की भट्ठयिां जल रहीं हैं। क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार, हरिहरपुर कैलहा, दूधनाथ, बलीपुर पर्सन समेत अनेकों गांव ऐसे हैं जहां लगातार कच्ची शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें