फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी बेघरों के लिए रंजीतपुर में बनेगा पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी बेघरों के लिए रंजीतपुर में बनेंगे पीएम आवास
विज्ञापन

500 आवासों के निर्माण के लिए तीन हेक्टेयर जमीन हुई चिह्नित
महिलाओं के नाम एलाट होंगे आवास, पहले से हो चुका है लाभार्थियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिलने की उम्मीद जग गई है। शहर के रंजीतपुर चिलबिला में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराने के लिए तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए साल में भवन का निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। पहले चरण में 180 परिवारों को पक्की छत मिलेगी। लाभार्थियों का चयन पहले ही विभाग कर चुका है।
वर्ष 2022 तक सभी के पास अपना मकान होने का सपना साकार होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के तहत आवेदन करने वाले 500 आवेदक ऐसे हैं, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। यह लोग किराए के मकान में वर्षों से रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करने वाले इन परिवारों को अभी तक पक्की छत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी। इसका मुख्य कारण शहर के आसपास जमीन नहीं मिलना था। मगर शासन का कड़ा रुख अख्तियार करते ही राजस्व विभाग और नगरीय विकास अभिकरण ने भवन बनाने के लिए रंजीतपुर चिलबिला में तीन हेक्टेयर जमीन की तलाश कर ली है। वर्ष 2018-19 में 180, 2019-20 में 240 और 2020-21 में 80 आवास का निर्माण करने का लक्ष्य है। इन आवासों का निर्माण होते ही ऊपर से सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नए साल से भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और वर्ष 2021 तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट----------
लालगंज और रानीगंज में चिह्नित हो चुकी है जमीन
नवीन टाउन एरिया लालगंज और रानीगंज में भी आवास का निर्माण करने के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। जनवरी माह से आवास विकास प्राधिकरण निर्माण प्रारंभ करेगा। लालगंज में 500 और रानीगंज में 430 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इनसेट--------
घर की मालकिन होंगी महिलाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के रूप में महिलाओं का चयन पहले किया जाएगा। परिवार में महिलाएं नहीं होने पर पुरुषों के नाम आवंटित किया जाएगा।
वर्जन ------
शहर में आवास का निर्माण करने के लिए रंजीतपुर चिलबिला में जमीन चिह्नित कर ली गई है। आवास विकास प्राधिकरण को जमीन मुहैया कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है। नए वर्ष में निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों को आवंटित किया जाएगा।
मुनेंद्र सिंह, जिला समन्वयक, डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें