फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद के जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किया गया फल

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सोमवार को रामपुर खास में विविध कार्यक्रमाें को आयोजन किया गया। कार्यकर्ताआें ने यज्ञ, हवन पूजन, पौधरोपण व फल वितरण कर प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को प्रात: नौ बजे मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया गया। मरीजाें व तीमारदाराें के साथ कस्बे के स्कूलाें में नौनिहालाें को मिठाई व चाकलेट देकर प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता, ई. सुनील पांडेय, पवन शुक्ल, पप्पू तिवारी, बृजेश द्विवेदी, मुरलीधर तिवारी, आईपी मिश्र, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भी संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुधीर तिवारी के अगुवाई में कार्यकर्ताआें ने यज्ञ व हवन पूजन कर प्रमोद के दीर्घायु होने की कामना की। यहां प्रीतेंद्र ओझा, अंबुज मिश्रा, अतुल मिश्र, सोनू तिवारी, आलोक शुक्ला, रोहित तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
सांगीपुर अस्पताल में प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान में मरीजाें को फल वितरित किया गया। अठेहा इलाके में सबाना बाबा की मजार पर कांग्रेस नेता इरफान अली की तरफ से लोगों ने चादरपोशी कर पूर्व सांसद के लंबी उम्र की कामना की। हेमवती नंदन बहुगुणा स्नात्कोत्तर पीजी कॉलेज में प्रमोद के जन्मदिन पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें