फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी गेंद पर दांदूपुर ने जीता कासिम मेमोरियल कप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशुनगंज। मंदाह में मोहम्मद कासिम मेमोरियल जनपद स्तरीय कैशमनी क्रिकेट कप पर दांदूपुर की टीम ने आखिरी गेेंद पर कब्जा कर लिया। कासिम मेमोरियल कप का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। फाइनल में दांदूपुर और खभोर की टीम पहुंची थी। खभोर की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 114 रन बनाया। दांदूपुर की टीम को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी।
विज्ञापन


9 विकेट गिरने के बाद आखिरी गेंद पर रन बनाकर दांदूपुर की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खभोर के खिलाड़ी मोहम्मद उमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज दांदूपुर की टीम के खिलाड़ी सद्दाम रहे। इस अवसर पर अतिथि तबरेज आलम, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में मुसीब खां, जिया खां, मोहम्मद गुफराम, मोहम्मद रईस, गुलशाद अहमद, कियाम अहमद, इंतखाब, रहबर , ताहिर, इरशाद व जैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें