फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद शिक्षिका के गायब होने की विभाग को लगी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने बाद शिक्षिका के गायब होने की विभाग को लगी खबर
विज्ञापन

कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी होने के कारण स्कूलों का निरीक्षण करने का वक्त नहीं मिल रहा है, इससे वह सिर्फ कागजी कोरम पूरा करके वाहवाही लूट रहे हैं। संडवा चंद्रिका विकास खंड में चार माह से गायब शिक्षिका की जानकारी विभाग को तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने इसकी विभाग में शिकायत की।
बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी के 19 पद सृजित हैं, मगर वर्तमान में 10 बीईओ तैनात हैं। इससे किसी के पास दो और किसी के पास तीन ब्लाकों का प्रभार है। इलाहाबाद और जौनपुर से आने वाले यह खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करने के बजाय शिक्षकों से ही रिपोर्ट मांगते हैं। इससे वह आए दिन गुमराह करने से बाज नहीं आते हैं। संडवा चंद्रिका के प्राइमरी स्कूल पश्चिमगांव में तैनात सहायक अध्यापिका अमिता सिंह चार माह से गायब है। इसकी जानकारी विभाग को तब हुई, जब गांव के लोगों ने इसकी शिकायत विभाग में की । खंड शिक्षा अधिकारी सुशील सिंह इस बाबत बताया कि विभाग में काम इतना रहता है, कि प्रत्येक स्कूल को नहीं देखा जा सकता है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि सृजित पदों के अनुुरुप बीईओ की बहुत कमी है। शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने गिरवाई अवैध दीवार
सदर तहसील में अवैध कब्जा हटवाने का चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। खेल के मैदान पर अवैध कब्जा करने वालों पर गुरुवार को राजस्व टीम का हंटर चला। सदर विकास खंड के कुसमी में तहसीलदार ने अपनी मौजूदगी में बीस मीटर लंबी दीवार जमीदोंज करा दी। मानधाता, संडवा चंद्रिका में भी राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवाया है।
सदर विकास खंड के कुसमी गांव में पुुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार सदर अनिल कुमार यादव ने अपनी मौजूदगी में मो. इदरीश की बीस मीटर लंबी दीवार गिराने के साथ ही टीनशेड हटवा दिया। उन्होंने जहनईपुर में तीन चकमार्ग को खाली कराया। मानधाता के पूरेबोझी गांव में नायब तहसीलदार ने तालाब पर अवैध निर्माण कराने वाले पांचू राम का मकान गिरवा दिया। संडवा चंद्रिका विकास खंड के पाराहमीदपुर में एसडीएम सदर पंकज वर्मा ने चकमार्ग खाली कराया। रामचंद्र त्रिपाठी, रणजीत मौर्य के खेत की नाप करके चकमार्ग को खाली कराया गया। लोहंगपट्टी के पूरेचंदू गांव में लक्ष्मी नारायण दूबे और राम आसरे दुबे के बीच चकमार्ग के अवैध कब्जे को लेकर विवाद था। नाप में अंतर आने के कारण निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वरुण सिंह को मिली एक और जिम्मेदारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह को मिलेनियम वोटर अभियान में शामिल करते हुए गंगापार और यमुनापार का प्रवासी बनाया गया है। वरुण को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, जवाहरलाल श्रीवास्तव सहित कई नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें