फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर पौने दो लाख की लूट

Thu, 18 Jan 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी (प्रतापगढ़)। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजासराय गुलामी गांव के करीब करैला बाजार रोड पर बुधवार को दिन दहाड़े एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर पौन दो लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल संचालक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। जिला अस्पताल में एएसपी ने पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


पट्टी थाना क्षेत्र के कंजासराय गुलामी निवासी वासुदेव वर्मा (35) पुत्र संतराम वर्मा ने गांव के पास ही करैला बाजार रोड पर एसबीआई की सीएसपी खोल रखी है। बुधवार को वह अपनी कार से कार्यालय पहुंचे। कार खड़ी करने के बाद वह रुपयों व अभिलेख से भरा बैग जमीन पर रखकर शटर खोलने लगे। अभी वह आधा शटर ही उठा पाये थे कि एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश हाथ में असलहा लेकर जमीन पर पड़े रुपयों से भरे बैग की ओर लपका। दूसरा असलहा लेकर बाइक से नीचे उतरकर खड़ा हो गया। बैग उठाने का विरोध करने पर बाइक के करीब खड़े बदमाश ने वासुदेव पर फायर झोंक दिया। गोली उनकी गर्दन को चीरते हुए जबड़े में फंस गई। उनका एक दांत भी टूट गया। फायर व शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक बदमाश बाइक लेकर सुलतानपुर की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल संचालक को पहले पट्टी सीएचसी फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पट्टी पुलिस पहुंची और जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी। जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह   ने संचालक से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें