फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को अधमरा कर जंगल में फेंका 17-52-18

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ट्रक चालक को अधमरा कर बदमाशों ने जंगल में फेंक दिया। बदमाश ट्रक लूटकर भाग निकले। होश में आने पर चालक ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पूछताछ के बाद लौट गई। ट्रक मालिक घटना की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। उसे बताया कि घटना इलाहाबाद में हुई है। इसलिए तहरीर वहीं दें।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बस्ती के रहने वाले सुमित चौधरी के पास कई ट्रकें हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रक लेकर चालक मोहम्मद मकसूद अकेले इलाहाबाद की ओर जा रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग से होते हुए मकसूद मऊआइमा से आगे बढ़ा तो पीछे से ओवरटेक कर कार ने उसे रोक लिया। वे ट्रक से कार में टक्कर लगने का आरोप लगा रहे थे। ट्रक रोकते ही कार से तीन लोग नीचे उतरे और चालक मकसूद को नीचे उतारकर कार में बैठा लिया। कार सवार दो लोग ट्रक पर बैठ गए। इसके बाद मकसूद को पीटते हुए कार सवार बदमाश नगर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। पिटाई से चालक बेहोश हो गया था। उसका हाथ पैर बांधकर उसे सिपाहमहेरी के जंगल में फेंक दिया।

होश में आने पर मकसूद ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण शोर सुनकर दौड़ पड़े। उसकी आपबीती सुनकर ग्रामीण दंग रह गए। हाथ पैर खोलने के बाद पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद उसे मालिक को बुलाने के लिए कहा। रविवार को सुमित कई लोगों के साथ प्रतापगढ़ पहुंचा और घटना की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल इलाहाबाद होने की बात कहते हुए उसे मऊआइमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें