फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल नहीं तो वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन

लठवत गांव के ग्रामीण हुए लामबंद, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
संडवाचंद्रिका (ब्यूरो)। सांगीपुर और संडवा चंद्रिका की सीमा पर सई नदी के तट पर बसे लढवत गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। गांव के लोगों की मांग है कि अगर सई नदी पर पुल नहीं बनेगा तो हम किसी भी प्रत्याशी को मतदान नहीं करेंगे। बुधवार को गांव में एकजुट हुए महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की।
संडवा चंद्रिका विकास खंड का लढ़वत गांव सई नदी के तट पर बसा है। गांव के लोग काफी दिन से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। सांसद, विधायक आश्वासन तो देेते हैं, मगर पुल का निर्माण नहीं होता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बुधवार को एकजुट हुए गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर चेताया है कि अगर नदी पर पुल नहीं, तो वोट नहीं। गांव के लोगों का आरोप था कि विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह गांव के लोगों को गुमराह किया गया था। विधानसभा चुनाव होने के दो साल बाद भी पुल बनवाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार, कालूराम वर्मा, आशीष वर्मा, बृजेश वर्मा, मनीष यादव, मंगरु वर्मा, रामलखन, रामदुलारे, उमाशंकर, इंद्रपाल, बाबूलाल, पवन कुमार, रामसेवक, अनिल कुमार, माताफेर, सुरेश वर्मा, राजमणि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में शिक्षिका से अभद्रता, तहरीर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बीएसए कार्यालय के निकट स्थित राजा दिनेश सिंह सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण ले रही शिक्षिका ने प्रशिक्षकों के अभद्रता करने पर पुलिस को तहरीर दी है। सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सिटी द्वितीय में तैनात स्नेहलता का आरोप है कि बुधवार को वह प्रशिक्षण में शामिल होने गई थी। वहां कुर्सी पर बैठने को लेकर प्रशिक्षकों ने उसके साथ अभद्रता की। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। शाम को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची, मगर वहां पर मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इधर, बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी, दोनों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन

जेठवारा और रानीगंज कोतवाल की भूमिका की जांच करने का आदेश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेल में बंद जेठवारा और रानीगंज इलाके के गंभीर आरोपियों की बेलबांड एक दिन में सत्यापित होकर कोर्ट पहुंचने के मामले में एडीजे आरएन पांडेय ने एसपी से जेठवारा और रानीगंज के कोतवाल और डीएम से सदर और रानीगंज के तहसीलदार की भूमिका की जांच करने को कहा है। कोर्ट ने बुधवार को यह आदेश उस समय जारी किया, जिसमें मंगलवार को जमानत दी गई और बुधवार को बेलबांड सत्यापित होकर कोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें