फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन अनुपस्थित रहे 345 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन अनुपस्थित रहे 345 परीक्षार्थी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को पहली पाली में 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 238 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय व प्रथमा प्रथम की रही। दूसरी पाली की परीक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम की रही। दोनों पाली की परीक्षा की पड़ताल को सचल दल की टीम परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रही।
राज्य विवि की शुरू हुई वार्षिक परीक्षा
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की परीक्षाएं बुधवार से दो पालियों में शुरू हो गईं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 जबकि दूसरी पाली की परीक्षा परीक्षार्थियों ने 2 से 5 बजे तक दी। बुधवार को सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने दी। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह 8 बजे से ही थी। केंद्र के बाहर लगे रोल नंबर लिस्ट से परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र से मिलान किया। केंद्राध्यक्ष के साथ ही शिक्षकों ने तलाशी लेकर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

देर रात तक चला भंडारा, उमड़ी रही भीड़
प्रतापगढ़। कंधई क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर स्थित महाकालेश्वर धाम परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। दूरदराज से आएलोगों ने शिवलिंग के दर्शन किए। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी अवधेशदास ने बताया कि सुबह विधिविधान से भगवान शिव का अभिषेक कर आरती की गई। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर दोपहर 12 बजे के बाद से भंडारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि गांव के साथ ही आयोजन समिति के सहयोग से हर वर्ष भव्य तरीके से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामआश्रय वर्मा, राजेश सिंह, लीला खरे, मनीराम सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना ओझा, सुशील खरे, नयन बहादुर सिंह, यशवंत सिंह, श्याममिलन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
टूटी पुलिया बन सकती है हादसे का सबब
प्रतापगढ़। शहर के स्टेशन मार्ग पर टूटी पुलिया से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पुलिया को ठीक नहीं कराया गया। इससे इलाके लोगों में रोष है। निर्मल तिराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते में काफी पुलिया टूटकर धंस गई है। राहगीरों के साथ ही वाहन चालक ठोकर खाकर घायल हो रहे हैं। अंधेरा होने पर लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें