नियमित दिनचर्या से होगा कैंसर से बचाव
विश्व कैंसर दिवस पर मानधाता में हुई संगोष्ठी
मानधाता (ब्यूरो)। विश्व कैंसर दिवस पर अजीत आरोग्य निकेतन में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं और पुरुषों को जागरूक करने पर बल दिया गया। वैद्य एमके द्विवेदी ने कहा कि दुनिया भर में कैंसर के एक करोड़ अस्सी लाख नए मामले सामने आए हैं। भारत में भी तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निय मित दिनचर्या करके कैंसर रोग से बचा जा सकता है।
मंगलवार को आजीत आरोग्य निकेतन में जानलेवा कैंसर रोग से बचाव का तौर-तरीका बताया गया। डॉ. एमके द्विवेदी ने कहा कि दिनचर्या में बदलाव, सावधानी, जांच व समय पर इलाज से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि अचानक वजन घटना, थकान महसूस होना, बिना वजह पेट फूलना, जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, मरोड़ के साथ उबकाई, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, स्तन में गांठ, भूख न लगना, मल के साथ खून आना, शरीर में लाल चकत्ते पड़ना, लम्बे समय तक बुखार रहना आदि लक्षण दिखाई दं तो उसका समुचित उपचार कराएं। यह लक्ष्मण कैंसर के हो सकते हैं। इस अवसर पर डॅ.सत्यराम, डॉ. वकील अहमद, विश्वम्भर नाथ तिवारी, रविशंकर ओझा, अजीत तिवारी, राधेश्याम वर्मा, पंकज विश्वकर्मा, अतीन्द्र तिवारी, हरिकेश दुवे , राजकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।