फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने विवेकानंद को 3-2 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने विवेकानंद को 3-2 से दी मात
एमडीपीजी की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एमडीपीजी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुभारंभ मंगलवार को स्टेडियम में हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमन मिश्र और प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इससे पूर्व मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
फुटबाल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी टीम ने विवेकानंद टीम को 3-2 से पराजित किया। अंकित सिंह ने दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। एथलीट प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर में अभिषेक सिंह, 800 मीटर सूफियान ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इसी तरह बालिका वर्ग में 400 मीटर में पूनम वर्मा व 100 मीटर में वंदना गौड़ ने पहले स्थान पर रही। महाविद्यालय की क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. किरण मिश्र ने अतिथियों व उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल सामाजिक सौहार्द बल्कि मानसिक एवं शारीरिक विकास के पर्याय है। खेल रोजगार को बढ़ावा देने में भी सहायक है। इस अवसर पर प्रबंध समिति के मंत्री आनंद पांडेय व राज्य विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. पवन कुमार पचौरी मौजूद रहे। खेल कोच जानी, लालमणि, रामनरेश चौधरी, आदित्य शुक्ला ने खेल की निगरानी की।
विज्ञापन


भक्ति कथा से जुड़ा है गोवर्धन कथा
प्रतापगढ़। नगर के बराछा गांव में गोवर्धन कथा का आयोजन मंगलवार को किया गया। कथावाचक पं. वेंकट देशिकाचारी जी ने गोवर्धन पूजा का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा श्रीमद्भागवत की गीता की भक्ति की कथा से जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीकृाष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। इंद्र के प्रकोप से ग्रामीणों की रक्षा करने पर हिंदू जनमानस में गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। भंडारे का आयोजन बुधवार को शाम चार बजे से किया जाएगा। कथा आयोजक अरमनाथ राय ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सुनील राय, विनय पांडेय, अनंतराम पांडेय, लल्लन पांडेय, गणेश राय, शिव कुमार राय, विष्णु राय, सूरज मौजूद रहे।

स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली
प्रतापगढ़। मैनाथी कुंवर चंद्रावती महाविद्यालय सराय आनादेव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया गया। गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर एकता के बारे में जानकारी देता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ।

अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग
प्रतापगढ़। अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की वकीलों ने मांग की है। जूनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधिवक्ता विश्वास द्विवेदी के ऊपर सदर ब्लाक में हमला किया गया। इस मामले में जबरन कर्मचारियों ने अधिवक्ता विश्वास द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे को समाप्त कराया जाए।

धमकी देने की शिकायत
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के दौलत का पुरवा अमावा निवासी रामरतन वर्मा ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में शोषण करने वालों से निजात दिलाने की मांग की है। उसका आरोप है कि गांव के रहने वाले कुछ जबरन उनके परिवार का उत्पीड़न करते हैं। बहन बेटियों की अस्मत लूटने की धमकी दी जाती है। बेगारी न करने पर मारा पीटा जाता है। जिससे निजात दिलाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नुक्कड़ नाटक के जरिए दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह पर हुए विविध आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई। ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। विविध आयोजन के जरिए लोगों को सुरक्षित सफर के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य भीड़ वाले स्थानों पर सड़क सुरक्षा के नियमों को प्रदर्शित करने वाले बैनरों को लगाया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय भंगवा चुंगी एवं चिलबिला चौराहे पर संकल्प संस्था अमेठी के द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें जनसमूह को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया। सुरक्षा के लिए लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का सुझाव दिया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए बुकलेट भी बांटी गई। इस मौके पर एआरटीओ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छह फरवरी को भैरोपुर में चालकों के नेत्र परीक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें