फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत जेआरडी गर्ल्स इंटर कालेज में लगा स्वास्थ्य शिविर

Fri, 21 Dec 2018 07:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को जेआरडी गर्ल्स इंटर कालेज खरगीपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 400 छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें आयरन की गोलियां और सेनेटरी नैपकिन वितरित की गई।
विज्ञापन


मानधाता स्थित जेआरडी गर्ल्स इंटर कालेज खरगीपुर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप सक्सेना ने बालिकाओं का स्वास्थ्य जांचने के साथ ही किशोरावस्था में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि गांव की बालिकाएं स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं रहती हैं। जिस वजह से उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि ठंड के दिनों में हरी साग सब्जियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। जिसका सेवन करके बालिकाएं खून की कमी को दूर कर सकती हैं।

डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. पारुल, स्टाफ नर्स सुमन सिंह, एएनएम गीता पांडेय ने कालेज की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। डॉक्टरों ने मल्टी विटामिन, कैल्शियम, आयरन और 400 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किया।
विज्ञापन


कालेज के प्रबंधक रामअभिलाष मौर्य ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छात्राआें को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के प्रति यह कार्यक्रम लाभदायक साबित होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य हुमैरा बानो, सुजाता पटेल, रेनू सिंह, प्रशांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, गणेशदत्त श्रीवास्तव, मनोज कश्यप, राकेश यादव, दिशांत श्रीवास्तव, रामराज मौर्य आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें