फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00 दीपावली बाजार 00

विज्ञापन
विज्ञापन
00 दीपावली बाजार 00
विज्ञापन

फोटो....
दीपावली पर इस बार जादुई बर्तनों से सजाइए रसोई
पानी भरते ही मैजिक ग्लास में खिलेंगे फूल, बगैर तेल के ही सब्जी पकाएगी कड़ाही
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दीपावली व धनतेरस के पर्व पर इस बार बाजारों में मैजिक पॉट की धूम मची हुई है। जादुई ग्लास व कड़ाही को देखकर सभी हैरत में हैं। पानी भरते ही ग्लास की बाहरी सतह में रंग-बिरंगे फूल सज जाएंगें तो वहीं गैस की आंच में बगैर तेल व घी के ही मैजिक कड़ाही सब्जी पकाएगी। ऐसे किचन पॉट लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों ने आफर के साथ ही छूट की सुविधा दे रखी है।
दीपावली व धनतेरस पर्व पर वाहन, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरणों के बाजारों की तरह ही बर्तन के बाजार में भी रौनक है। दीपावली में अभी हप्ते भर शेष हैं, मगर बाजारों में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार कई तरह के डिजाइन व खास तकनीक के बर्तन आए हुए हैं। जिनका प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। इन सबके बीच सबसे खास जादुई बर्तन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे है। जादुई बर्तन में ग्लास, कड़ाई, तावा, मैजिक चॉपर का जादू देख लोग हैरान हैं। पानी भरते ही मैजिक ग्लास की बाहरी सतह पर फूल बिखरने लगते हैं। जैसे ही पानी खत्म होगा वैसे ही फूल गायब हो जाएंगे। वहीं मैजिक कड़ाही बगैर घी व तेल के ही सब्जी पकाएगी। पानी डालने की भी जरूरत नहीं है। गोभी, पालक, भिंडी, लौकी, करैला को काटने के बाद कड़ाही में डाल दें। इसके बाद यह अच्छे से पका देगी। इसी तरह मैजिक तावा व मैजिक चॉपर भी है। मैजिक तावा पर रोटी बेलकर आप रख दीजिए। इसके बाद यह बगैर हाथ लगाए ही रोटी को अच्छी तरह से सेंककर पका देगा। मैजिक चॉपर का इस्तेमाल सब्जी काटने, सलाद काटने व चटनी बनाने में किया जाता है। हाथ रखते ही मैजिक चॉपर चलने लगता है। महज चंद 45 से 50 सेकेंड में सलाद तैयार व चटनी तैयार कर देता है। बाजारों में इन दिनों मैजिक पॉट की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। पंजाबी मार्केट स्थित राजा क्राकरी संचालक महेश कुमार ने बताया कि मैजिक बर्तनों में सबसे ज्यादा डिमांड ग्लास, कड़ाही व चॉपर की हो रही है। लोग धनतेरस व दीपावली पर्व के लिए अभी से ही बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट--------------------
दीपावली पर खास धनलक्ष्मी व अखंड दीया
दीपावली व धनतेरस पर इस बार खास धनलक्ष्मी व अखंड दीया आया है। पीतल से निर्मित धनलक्ष्मी व अखंड दीपक को चारों तरफ शीशे से घेरा गया गया है। यह खास तकनीक हवा चलने पर दीपक को बुझने से बचाएगी। पूजन के दौरान कभी दीपक नहीं बुझेगा।
विज्ञापन

इनसेट------------------------
एक नजर बर्तन व दाम पर
बर्तन-----------दाम
छह मैजिक ग्लास 500 रुपये
मैजिक कड़ाही 2800 रुपये
मैजिक तवा 1400 रुपये
मैजिक चॉपर 400 से 1400 तक
डिनर सेट 4000 रुपये तक
मसाला बॉक्स 500 से 3000 तक

इनसेट------------------------
ब्रांडेड व गैर ब्रांडेड पर अलग-अलग छूट
बर्तन दुकानदारों का कहना है कि दीपावली व धनतेरस के पर्व पर बर्तनों पर अलग-अलग छूट दी गई है। ब्रांडेड पर 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक छूट है, जबकि गैर ब्रांडेड पर 40 प्रतिशत तक की छूट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें