समाजवादी पेंशन से हाथ धोने वाले जिले के पौने दो लाख लोगों के लिए खुशखबरी है। अब पेंशन के लिए उन्हें भटकना नहीं होगा, बल्कि टाउन एरिया और ब्लाकों में मेगा कैंप का आयोजन कर पेंशनरों का चयन किया जाएगा। जिले भर में चलने वाला यह अभियान 18 जून से प्रारंभ होकर छह जुलाई तक चलेगा।
वृध्दावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को भले ही अभी तक पेंशन मंजूर नहीं हुई है। मगर जिले में अधिक से अधिक पेंशनरों को चिन्हित करने के लिए 18 जून से अभियान चलाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आसपुर देवसरा में 18 जून, पट्टी ब्लाक एवं पट्टी टाउन एरिया में 19, बाबाबेलखरनाथधाम 20, मंगरौरा 21, शिवगढ़ और टाउन एरिया रानीगंज में 22, गौरा ब्लाक में 23, सदर और नगरपालिका परिषद में 25, मानधाता एवं टाउन एरिया कटरामेदनीगंज 26, संडवा चंद्रिका एवं टाउन एरिया अंतू 27, लक्ष्मणपुर और टाउन एरिया सिटी 28, लालगंज ब्लाक और लालगंज टाउन एरिया में 29, सांगीपुर ब्लाक में 30, रामपुर संग्रामगढ़ 02 जुलाई, बिहार ब्लाक 03, बाबागंज 04 जुलाई, कुंडा ब्लाक और टाउन एरिया कुंडा में 05, कालाकांकर और टाउन एरिया मानिकपुर में छह जुलाई को मेगा कैंप का आयोजन किया गया है।