जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर ललितपुर से तबादले पर आए अशोक कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। करीब ढाई बजे कार्यालय पहुंचते ही पहले से इंतजार कर रहे शिक्षक नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिले में बीएसए के रुप में तैनात रहे बीएन सिंह का तबादला 29 अप्रैल को गोरखपुर जिले के लिए हो गया। जिले का प्र्रभार एडी बेसिक रमेश कुमार तिवारी को सौंपा गया था। स्थाई बीएसए के अभाव में मॉडल स्कूलों की तैयारी सहित सभी तैयारियां फेल हो गई थी। शुक्रवार को करीब ढाई बजे कार्यालय पहुंचे अशोक कुमार ने बीएसए के रुप में कार्यभार संभाल लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुधीर कुमार सिंह से करीब आधे घंटे गुफ्तगू करने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात की। इधर बीएसए के पहुंचते ही पहले से इंतजार कर रहे शिक्षक नेताओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। दूसरा शनिवार ओर रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार को ही कार्यालय बैठने की संभावना है।