फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बना शनिवार, छात्रा समेत तीन की मौत 17-59-18

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/कटरामेदनीगंज/देल्हूपुर। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन लोगों की जान चली गई। एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है। हादसों से पीड़ितों के घरों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर मुस्तरका गांव निवासी ममता सिंह उर्फ श्रेया (17) पुत्री लाल दिनकर सिंह उर्फ राजेश सिंह अनंत प्रसाद सिंह इंटर कालेज भदोही में कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार सुबह घर से वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। भदोही गांव के पास प्रतापगढ़ से मानधाता की ओर जा रहे खाली ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। इसी मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर ममता के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ट्रक को सिटी पुलिस ले गई। ममता की मौत की खबर मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भी अस्पताल पहुंचे। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्कूल बंद कर दिया गया। ममता तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

वहीं मानधाता थाना क्षेत्र के ही खूझाी गांव निवासी आरती (25) पत्नी स्वामीनाथ के साथ बाइक से शनिदेवधाम दर्शन करने गई थी। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। गजेहड़ा पहाड़पुर के पास इलाहाबाद की ओर से प्रतापगढ़ आ रही अनियंत्रित अनुबंधित बस ने सामने से स्वामीनाथ की बाइक में टक्कर मार दी। वह करीब 100 मीटर तक बस के साथ घसीटता चला गया। हादसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई। स्वामीनाथ की हालत नाजुक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और स्वामीनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन गमगीन हो गए। रोते बिलखते कुछ लोग इलाहाबाद रवाना हो गए तो कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने अनुबंधित बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ अंतू थाना क्षेत्र के बंडा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से रायबरेली के युवक की मौत हो गई। रायबेरली जनपद के शिवगढ़ पेड़रिया गांव निवासी हरिशंकर सिंह (34) पुत्र स्वर्गीय रामफेर बाइक से प्रतापगढ़ आया था। देर रात वह घर लौट रहा था। जैसे ही बंडा गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हरिशंकर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने हादसे की जानकारी हरिशंकर के परिवार को दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें