फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला आरक्षण, बिगड़ा सियासी समीकरण

Fri, 06 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बेल्हा और नगर पंचायतों के वार्डों में आरक्षण फिर से बदल गया है। इससे चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों को तगड़ा झटका लगा है। नए आरक्षण से उनके चुनाव लड़ने के मंसूबे पर पानी फिर गया है। ऐसे लोग आरक्षण बदलवाने के लिए आकाओं के दरबार का चक्कर लगा रहे हैं। वार्डों का आरक्षण जानने के लिए नगर पालिका से लेकर नगर पंचायत कार्यालयों में दावेदार डटे रहे।  समर्थक भ्‍ाी  गुणा-गणित करते रहे कि किस तरह उनके उम्मीदवार की दावेदारी पर संकट न खड़ा हो सके।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। अभी तक पूर्व में शासन को भेजी गई आरक्षण सूची को आधार मानते हुए ही संभावित दावेदार अपने वार्डों के मतदाताओं से संपर्क कर रहे थे। जनता के बीच जाकर वह खुद को उम्मीदवार बताते हुए समर्थन मांग रहे थे। इसके लिए दावेदारों के साथ ही दिन रात समर्थक भी डटे हुए थे। इस बीच शासन ने भेजे गए वार्डों के आरक्षण प्रस्ताव में बदलाव कर दिया। जिसके चलते नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की तस्वीर बदल गई है। नगर पालिका के आठ वार्डों में सीटें बदल गई हैं। नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं। चक्रानुक्रम में हुए आरक्षण में रद्दोबल करते हुए अनराक्षित वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है। जिससे कई सामान्य सीटों के दावेदारों को झटका लगा है। सहोदरपुर पूर्वी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पूर्व में इसे अनारक्षित रखा गया था।, पल्टन बाजार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था, अब यह महिला सीट हो गई है। भैरोपुर अनाराक्षित से पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह नगर पंचायतों में भी कई सीटों के आरक्षण में फेरबदल हुआ है।  
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें