कुंडा। शादी के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। अंगूठी और 50 हजार रुपये लाने के लिए उस पर दबाव बनाया जाने लगा। मना कर देने पर उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने थाने में तहरीर दी है।
अंबेडकर नगर निवासी प्रतिमा पुत्री राम कुमार की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज बाजार निवासी राममिलन के साथ एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। इसके साथ ही उससे अंगूठी और 50 हजार रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। प्रतिमा के अनुसार ससुरालियों ने उसे कुछ दिन पहले इसके लिए घर से बाहर निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके चली गई। रविवार को वह अपने पिता के साथ नवाबगंज थाने पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
50 हजार व अंगूठी के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो