फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक 20-01-19

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। आसपुर देवसरा के महुली गांव के प्रधानपति समेत तीन लोगों पर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रयास और फायरिंग का मामला दर्ज किया है। दबंग प्रधानपति को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ पकड़कर जेल भेजा था। अभी कुछ दिन पहले ही वह छूटकर आया था।
विज्ञापन


महुली गांव निवासी रमेश कुमार पांडेय का आरोप है कि वह बीते शनिवार की रात दस बजे बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में गांव के प्रधानपति रणजीत कुमार यादव ने अपने दो साथियों संग उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर वह बाइक छोड़कर भाग निकला। आरोप है कि इस दौरान प्रधानपति ने उस पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख आरोपी भाग निकले। जिससे रमेश पांडेय की जान बच सकी। पीड़ित ने इस बाबत आसपुर देवसरा में रंजिश में प्रधानपति पर साथियों संग फायरिंग कर दहशत फैलाने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानपति रणजीत यादव को दिन पहले सुजानगंज पुलिस ने अवैध असलहे के साथ पकड़कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


प्रधानपति ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अवैध असलहे के साथ पुलिस ने भेजा था जेल, हाल ही में छूटा था दबंग प्रधानपति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें