फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल करने वाले 18 लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
सदर तहसील में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मांगों को लेकर 13 दिसंबर से हड़ताल पर जाने वाले लेखपालों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने 18 लेखपालों को निलंबित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई तेज कर दी है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल यादव, सदर के अध्यक्ष प्रदीप दुबे, मंत्री रविशंकर ओझा का नाम भी निलंबन की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

शासन की मनाही के बाद भी हड़ताल करने वाले लेखपालों पर जिला प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सीआरओ ने साफ किया है कि अगर हड़ताली लेखपाल वापस नहीं लौटते हैं, तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पांचों तहसीलों के 18 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और पट्टी के लेखपाल श्रीपाल यादव, सभाजीत यादव, लालगंज के गिरिजेश मिश्र, धीरज पाल, कृष्ण कुमार सरोज, सदर प्रदीप दूबे, रविशंकर ओझा, सचिन यादव, ऊषा मौर्य, राजेंद्र यादव सहित 18 लेखपालों का नाम शामिल है। इधर सदर तहसील में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन करके चेताया है कि वह प्रशासन की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जब तक उनकी मांगी पूरी नहीं होती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करने वालों में ऐनुल हसन, आशाराम सरोज,दूधनाथ गौतम, अशोक मौर्य, राजेश पांडेय, देवेश ओझा, रामचंद्र सरोज,राम विलास पटेल, गंगा प्रसाद कश्यप प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें