फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 थानों में दर्ज मुकदमे होने लगे आनलाइन

Sat, 04 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 18 थानों में अब कंप्यूटर पर मुकदमे दर्ज होने के साथ ही आनलाइन हो रहे हैं। सभी मुकदमों को अधिकारी अपने कार्यालय बैठकर देख सकेंगे। नेटवर्क के फेर में दो थाने अभी इस अभियान से नहीं जुड़ सके हैं। संभावना है कि जल्द ही शिकायतें भी आनलाइन दर्ज होने लगेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रयास से जनपद के सभी थानों को सीसीटीएनएस (क्राइम, क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्किंग सर्विस) से जोड़ने की कवायद चल रही है। काफी दिनों से थानों में धूल फांक रहे कंप्यूटर सिस्टम की अधिकारियों ने सुध ली। हर हाल में मार्च 2014 तक थानों में फरियादियों को कंप्यूटर से नकल देने का आदेश सुनाया गया था। इसके पीछे शासन की मंशा यह थी मुकदमों के आनलाइन होते ही जनपद में दर्ज मामलों की वास्तविकता से अवगत हो सकेंगे।

 मार्च 2014 समाप्त होने के पहले जनपद के नगर कोतवाली, कोहंडौर, अंतू, पट्टी, आसपुर देवसरा, रानीगंज, मानधाता, जेठवारा, लालगंज, संग्रामगढ़, उदयपुर, सांगीपुर, कुंडा, नवाबगंज, बाघराय, महेशगंज, मानिकपुर, हथिगवां सीसीटीएनएस से जुड़ गए हैं जबकि कंधई थाने में नेटवर्क की परेशानी के चलते आनलाइन में समस्या आ रही है। फतनपुर थाने को सीसीटीएनएस से जोड़ने के लिए हाईवे निर्माण बाधक बना हुआ है। दूरसंचार की केबिलें कटने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 एएसपी तारिक मोहम्मद ने बताया कि 18 थानों पर दर्ज मुकदमे दर्ज होने के बाद आनलाइन कर दिए जाते हैं ताकि पूरे प्रदेश के पुलिस अधिकारी उन मुकदमों को देख सकें और मातहतों को आवश्यक निर्देश दे सकें। उन्होंने संभावना जताई कि जल्द ही जन शिकायतें भी आनलाइन दर्ज होने लगेंगी। इसके लिए प्रयास तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें