फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकहक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुपियामऊ पुलिस का कारनामा, वाहन से उतारकर तमंचे संग भेजा जेल
विज्ञापन

छत्ता का पुरवा में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दो लोगों को भी भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/राजगढ़। भुपियामऊ पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। सरेआम वाहन से उतारकर चौकी लाए गए युवक को तमंचे के साथ पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, छत्ता का पुरवा में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उन्हें भी जेल भेज दिया गया।
नगर कोतवाली के भुपियामऊ निवासी अनुज सिंह ने मोबाइल टावरों पर डीजल रिफलिंग का ठेका ले रखा है। गुरुवार को अनुज का भाई आजाद लोडर वाहन पर ड्रम से डीजल लेकर टॉवर पर उतारने गया था। शाम को भुपियामऊ चौराहे पर पुलिस ने आजाद को पकड़ लिया और चौकी ले गई। शुक्रवार को आजाद के पास से तमंचा की बरामदगी दिखाते हुए जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी का दावा है कि कई मामलों में आजाद वांछित था। पुलिसिया कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने छत्ता का पुरवा में मुठभेड़ के दौरान शाकिर निवासी छत्ता का पुरवा और इमरान निवासी पूरे मुस्तफा को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी अंसार व दिलशाद भागने में कामयाब रहे। देर शाम पुलिस ने अंसार को दबोच लिया। जबकि दिलशाद अभी फरार चल रहा है। दोनों के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गुरुवार की शाम ही जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इनामी तौकीर की तलाश में हांफ रही पुलिस
करीबियों से पूछताछ के बाद भी नहीं लगा सुराग, आजमगढ़ में छिपे होने की चर्चा
परिजनों पर दबाव के जरिए तौकीर व अतीक को गिरफ्त में लेने की कोशिश हुई तेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। 50 हजार के इनामी बदमाश तौकीर की तलाश में जिले की पुलिस व एसटीएफ हांफ रही है। करीबियों से पूछताछ के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। तौकीर व अतीक के आजमगढ़ में छिपे होने की चर्चा है। परिजनों पर दबाव बनाते हुए पुलिस दोनों को गिरफ्त में लेने की फिराक में है।
जिले के सनसनीखेज घटनाओं में फरार चल रहे शातिर बदमाश तौकीर के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जिसे एक लाख करने के लिए आईजी के पास भेजा गया है। उसकी तलाश में नाकाम पुलिस ने परिवार के लोगों को उठा लिया था। उनसे पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सूत्रों की मानें तो दोनों की लोकेेशन आजमगढ़ में मिली है। उन्हें दबोचने के लिए पुलिस की टीम आजमगढ़ भेजी गई है। हालांकि वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस को भरोसा है कि परिवार के लोगों के ऊपर बनाए गए दबाव का असर पड़ेगा और वह आसानी से गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन


चार पर लगा गैंगस्टर
कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने शाकिर अली पुत्र लियाकत अली निवासी भुलियापुर, शहजाद खान पुत्र कयामुद्दीन निवासी तिलौरी लालगंज, वसीम पुत्र रफीक निवासी सगरासुंदरपुर और आलोक कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी पूरे पांडेय पतुलकी के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें