फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपीड़ितों से मिलकर सांसद ने उपलब्ध कराई मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 51
विज्ञापन

अग्निपीड़ितों से मिलकर सांसद ने उपलब्ध कराई मदद
कुंडा(ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी खरैला निवासी विनय पांडेय के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें उनका पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से विनय की 18 वर्षीय बेटी शालिनी पांडेय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से जल गई। उसका इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में चल रहा है। रविवार की रात कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने अस्पताल पहुंच कर पिता विनय पांडेय से मिलकर घटना पर दु:ख जताते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए डा. एसपी सिंह से बात की। इसके साथ ही उपचार में किसी प्रकार की कोताही न होने की बात कही। उन्होंने एसडीएम कुंडा से बात कर पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए कहा। सरकार की ओर से भी जल्द आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, सुधांशु शुक्ल, जज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के सुजौली ताजुद्दीनपुर गांव निवासी विकास पटेल पुत्र लालचंद्र ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें