फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़वारा में 5.71 लाख दिए, नहीं मिली एक ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। विकास कार्यों में धांधली उजागर हो रही है। टीएसी के अधिकारियों ने तीसरे दिन जांच में कई ऐसे खुलासे किए हैं। गड़वारा ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण के लिए तकरीबन 5.71 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन मौके पर एक भी ईंट नहीं मिली।
विज्ञापन


लखनऊ से आई टीएसी टीम के अधिकारियों ने तीन दिन की जांच में क्षेत्र पंचायत के तहत हुए विकास कार्यो की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार को गड़वारा ग्राम पंचायत में करीब 5.71 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया है, मगर अभी तक खड़ंजे का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा नाली, पुलिया निर्माण के लिए भी रुपये निकाले गए हैं। गौहानी ग्राम पंचायत में करीब 700 मीटर खड़ंजे का भुगतान किया गया है, जबकि मौके पर दो सौ मीटर ही खड़ंजा बना मिला। त्रिलोकपुर विसई में करीब 350 मीटर खड़ंजा और राजापुर रैनिया में 600 मीटर खड़ंजा में एक भी मीटर नहीं बना मिला। ताला सिरिस्ताबाद, बैरीसाल, बझान में हुए विकास कार्यों की हकीकत खंगाली। जांच टीम के अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। अगले सप्ताह जांच पूरी करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। जांच टीम के साथ पूर्व एमएलसी आनन्द भूषण सिंह और सपा नेता दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें