फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक कर्मी समेत 17 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
17 people, including two bankers, found corona infected
विज्ञापन
जिले में शनिवार को भी कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई। दो बैंककर्मियों समेत 17 लोग पॉजिटिव मिले। शहर में चार लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3799 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर में कटरा रोड स्थित सरोज चौराहे के पास एक युवक और सियाराम कॉलोनी की एक महिला संक्रमित मिली है। दहिलामऊ उत्तरी के दो लोगों की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुंडा तहसील क्षेत्र के मानिकपुर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
ब्रांच को दूसरी बार दो दिनों के लिए फिर बंद करना पड़ा है। इससे पहले भी यहां कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में हुई जांच में दो लोग पीड़ित मिले। इनमें से एक युवक देउम पश्चिम और दूसरा शुकुलपुर सांगीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में हुई जांच में फार्मासिस्ट की पत्नी संक्रमित पाई गई। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3799 हो गई है। अब तक 3323 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। इन दिनों संत एंथोनी लेवल वन अस्पताल में छह तो प्रयागराज में 15 मरीज भर्ती हैं। अन्य फैसिलिटी सेंटर में 83 लोगों का उपचार हो रहा है। 296 लोग होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें